आरती श्री सूर्य जी

आरती श्री सूर्य जी


आरती श्री सूर्य जी



जय कश्यप-नन्दन,

ॐ जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन - तिमिर - निकन्दन,
भक्त-हृदय-चन्दन॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सप्त-अश्वरथ राजित,
एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी,
मानस-मल-हारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सुर - मुनि - भूसुर - वन्दित,
विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर,
दिव्य किरण माली॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सकल - सुकर्म - प्रसविता,
सविता शुभकारी।

विश्व-विलोचन मोचन,
भव-बन्धन भारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

कमल-समूह विकासक,
नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत
अति मनसिज-संतापा॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

नेत्र-व्याधि हर सुरवर,
भू-पीड़ा-हारी।

वृष्टि विमोचन संतत,
परहित व्रतधारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सूर्यदेव करुणाकर,
अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब,
तत्त्वज्ञान दीजै॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।